चोरी के माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने चोरी का सामान समेत अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय के मुताबिक वीरेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष महराजगंज अयोध्या के नेतृत्व में टीम चोर के तलाश में थी। 13 मार्च को ग्राम समन्था चैरहिया में घरों में चोरी की घटना के गहने आदि ले गए थे। इस सम्बन्ध छानबीन के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस उपनिरीक्षक मो. अमीन, कांस्टेबल ओम प्रकाश सरोज व नवीन कुमार ने अभियुक्त ओम प्रकाश को सिलौनी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से चोरी का एक जोड़ी पायल व 4000/- रुपये बरामद किया गया गया। घटना में संलिप्त एक अभियुक्त भागने में सफल रहा। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्व नियमानुसार विधिक कार्रवाई करके जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश निवासी बनगवां थाना महराजगंज अयोध्या का है। फरार साथी झिनकू निवासी तारापुर थाना महराजगंज अयोध्या की तलाश पुलिस कर रही।

 

इसे भी पढ़े  एपीएस सम्मान-चिन्ह से डा. मनदर्शन हुए अलंकृत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya