बूथ के प्रभारी समन्वय स्थापित करके जीत के लिए जुटे : राधा मोहन सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रदेश प्रभारी ने संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों से स्थापित किया संवाद

अयोध्या। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने  अयोध्या विधानसभा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करके आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से संबोधन किया। बैठक में राधा मोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करके दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गुंडाराज व भ्रष्टाचार मुक्त शासन किया गया। अपराधियों व माफियाओं पर करारा प्रहार किया गया। महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के साथ स्वाबलंबी बनाया गया।

उन्होने बताया कि प्रदेश में निवेशकों का आना जारी है। जिससे रोजगार के अवसर बढ़े है। उत्तर प्रदेश में 14 करोड़ 55 लाख लोगों को डबल राशन मिल रहा है। गन्ना किसानों को अशिंक भुगतान किया गया है। पूर्व की सरकारों का बकाया भी दिया गया है। किसान सम्मान निधि के तहत 2.54 करोड़ किसानों के खाते में अब तक 1.58 लाख करोड़ की राशि दी जा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र हो या उधोग धन्धे या सड़क बिजली पानी हर घर जल जैसी मूलभूत आवयश्कताओ के मामले में अपना प्रदेश पिछले पांच वर्षों में बहुत आगे जा चुका है । श्रमिको के लिए विशेष कार्य किये गए अयोध्या से लेकर काशी तक मथुरा से मिर्जापुर विंध्याचल तक सरकार के संस्कृतिक कार्यो की झलक पूरी दुनिया देख रही है। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।  बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बूथ महामंत्री अपने बूथों को जिताने में जुट जाए। पार्टी का मंत्र है बूथ जीत चुनाव जीत।

इसे भी पढ़े  धूमधाम से मनाया गया गायत्री पब्लिक स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव

इसका ध्येय रख कमल की विजय को जुट जाना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 300 के पार सीटें किसान, नौजवान, माताओं और बहनो के दम पर भाजपा को मिलेगा। क्योंकि आम समाज को अपने दलित या उच्च होने से ज्यादा इस बात से मतलब होता है कि किसकी सरकार में उनका विकास शिक्षा स्वास्थ्य  बहनों की अस्मत उनका मान,उनका सम्मान सुरक्षित रहेगा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक ऐसा मुद्दा है। जो सीधे तौर पर हमारी माताओ-बहनो से जुड़ा है। अपने आत्मसम्मान से मतलब होता है और सपा के शासन काल में अपराध और अपराधी दोनो फलते और फूलते है।

जिसका सीधा खामियाज़ा हमारी महिलाओ को भुगतना पड़ा है और आगामी चुनाव में हर वर्ग हर जाति की महिलाएँ भाजपा को  करेंगी। अपने परिवार के पुरूष सदस्यों से भी निश्चित करवाएंगी। क्योंकि हर घर उस घर की महिलाओ के दम पर ही चलता है और उनकी सुरक्षा की शत-प्रतिशत गारंटी एकमात्र योगी आदित्यनाथ सरकार देती है। आज हम आप सभी पूरी तरह से कमल की विजय के लिए कार्य करे। इस अवसर पर चुनाव संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, नगर संयोजक मनमोहन जायसवाल, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya