खड़ी  ट्रॉली से टकराई बोलेरो, कैंसर पीड़ित की मौत, पांच घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बीएचयू वाराणसी से कैंसर का इलाज कराकर वापस लौट रहे थे मरीज व परिजन

गोसाईंगंज। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के अयोध्या वाराणसी राजमार्ग पर स्थित पकरेला गांव के पास बीएचयू वाराणसी से कैंसर का इलाज कराकर वापस लौट रहे मरीज व परिजनों से भरी बोलेरो गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। जिसमें कैंसर पीडित मरीज की मौत हो गयी और पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।घायलों का इलाज मंडलीय चिकित्सालय में चल रहा है।

एसओ शारदेन्दु दुबे के मुताबिक थाना महराजगंज इलाके के सुतकहा(रसूलाबाद) गांव निवासी शिवलाल गौड़65पुत्र स्व0रामअचल गौड़ कैंसर से पीड़ित था।जिसके इलाज के लिए पुत्र अंजीत गौड़,मंजीत गौड व रिश्तेदार राघवराम गौड़ पुत्र स्व0राजाराम गौड़ निवासी राजेपुर व रामप्रसाद पुत्र रामफल निवासी अचकही थाना महराजगंज एक बोलेरो से बीएचयू वाराणसी गए हुए थे।बोलेरो को गोसाईंगंज कोतवाली के समदा गांव निवासी जावेद पुत्र नौशाद अली चला रहा था।इलाज कराने के बाद सोमवार को रात्रि में वापस घर की तरफ लौट रहे थे।वह जैसे ही गोसाईंगंज कस्बे को पार कर पकरेला गांव के पास पहुंचे तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पंचर होकर खड़ी गिट्टी लदी ट्राली से जा टकराई।

बोलेरो के टकराने के बाद पीछे से आ रही एक अन्य एसयूबी गाड़ी भी बोलेरो से टकरा गई।चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और बचाव कार्य मे जुट गए।मौके पर शिवलाल की मौत हो गयी और बोलेरो गाड़ी में सवार चालक सहित पांचों लोग बुरी तरह से घायल हो गए।वंही एसयूवी सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को एम्बुलेंस से मंडलीय चिकित्सालय भिजवाया जंहा उनका इलाज चल रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya