तालाब में मिला एक पखवारे से लापता युवक का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदुखाखुर्द के बाहर स्थित तलाब में एक युवक का शव मिला है। मृतक इसी गांव के मजरे भग्गू का पुरवा का निवासी था और 10 दिसम्बर को घर से लापता हो गया था। भग्गू का पुरवा निवासी 25 वर्षीय पंकज शर्मा दस दिसम्बर को घर से देर रात लापता हो गया था।

पिता पवन शर्मा ने घटना के दूसरे दिन बेटे के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन उनका आरोप है कि रौनाही पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गुरुवार की शाम उसका शव गांव के बाहर एक तालाब में मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजवाया है और जांच पड़ताल में जुटी है। आशंका जताई है कि हत्या कर शव को तालाब में फेक दिया गया। थाना प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। जांच पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़े  डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya