अयोध्या महोत्सव में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हमारी लोकपरम्पराओं व लोककला के संरक्षण की आवश्यकता : प्रो. अभय सिंह

अयोध्या। नववर्ष का आगमन। अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में जनसैलाब उमड़ा। यहां मंच भारतीय संस्कृति में पल्लवित व पुष्पित होने वाली बहुरंगी विविधता व सांस्कृतिक विरासत का दर्शन करा रहा था। महोत्सव में प्रबुद्ध नागरिक समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद अयोध्या इंडिया क्लासिक सीजन 3 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि कर्नल जावेद व संयोजक नाहिद कैफ व आकिब खान रहे। जज की भूमिका में कानपुर के साहेबे सिद्दीकी रहे।

प्रबुद्ध अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी लोकपरम्पराओं व लोककला के संरक्षण की आवश्यकता है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान है। बहुत से ऐसे लोककलाकार होते है जिन्हे अगर उपयुक्त मंच व प्लेटफार्म मिल जाय तो उनकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ लोककला की तरफ दूसरों का रुझान भी होता है। अयोध्या महोत्सव का आयोजन इन्हें परम्परागत परिवेश से बाहर निकालकर इसकी ब्राडिंग करने में सफल हुआ है। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी साकेत महाविद्यालय डॉ जनार्दन उपाध्याय, विभागाध्यक्ष हिन्दी बीएनकेबी कालेज अम्बेडकरनगर डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी की उपस्थिति रही।

सम्मानित होने वाले प्रबुद्ध लोगो में श्रीकांत द्विवेदी, जयशंकर त्रिपाठी, डॉ नीरज शुक्ला, रजनी रंजन जायसवाल, योगेश्वर सिंह, डॉक्टर वाईएन पांडे, धीरज शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार, सुनील गिरि, साधना मौर्या, अमिताभ सिंह, नवनीत मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, पुष्पा तिवारी, संजय अग्रहरि, महेश, विपिन सिंह, अनुज सिंह, सुल्तान अहमद अंसारी शामिल रहे।

इंडिया क्लासिक सीजन 3 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अब्दुल रहमान, जुनैद खान, मो अहमीर, प्रदीप, राहिल खान, सौरभ अग्रवाल, राहिल खान, रियाज खान, जुनैद खान, इमरान खान ने प्रतिभाग किया। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति व परम्पराओं के संरक्षण की अयोध्या महोत्सव की मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। महोत्सव में उमड़ रहा जनसैलाब इसका परिचायक है।

इसे भी पढ़े  निर्धारित समय में परियोजनाओ को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें कार्यदायी संस्थाएं : अनुराज जैन

मौके पर प्रबन्धक आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद कैफ, महासचिव अरुण द्विवेदी, महासचिव विवेक पाण्डेय, विजय यादव, मोहित मिश्रा, ऋचा उपाध्याय, महेश ओझा, आकिब खान, रवि चौधरी, रेगन सिंह चौधरी, स्वाती सिंह, बृजेश ओझा, उज्जवल सिंह चौहान, गौतम सिंह, राजेश गौड़, विनय वर्मा, प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, अभिनव दूबे, शशांक उपाध्याय, निकित चौहान आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya