समय से नहीं मिला खून, किशोरी की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। सरकारी ब्लड बैंक की लापरवाही के चलते समय से खून न मिल पाने के कारण 18 वर्षीय किशोरी रिंका ने दम तोड दिया। इस मामले में जिला चिकित्सालय के ईएमओ डा. एस.बी. सिंह ने ब्लड बैंक के कर्मचारी को बुलाकर कड़ी फटकार लगाया। किशोरी रिंका पुत्री स्व. शिवबरन निवासिनी ग्राम पूरे दुबिया सिंह ठेउरा थाना रौनाही पिछले 15 दिन से सीबीए एनीमिया से पीड़ित थी और उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहावल में चल रहा था। हालत गम्भीर होने के कारण सोमवार को उसे सीएचसी से जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में किशोरी को अपरान्ह 2.50 पर भर्ती किया गया तथा वरिष्ठ सर्जन डा. एसपी बंसल ने उसकी जांच किया। जांच के बाद डाक्टर ने ब्लड बैंक को तत्काल फ्री ब्लड उपलब्ध कराने का आदेश किया। ब्लड बैंक के कर्मचारी तीमारदार को दौड़ाते रहे और ब्लड उपलब्ध नहीं कराया। भर्ती होने के एक घंटे के बाद खून के अभाव में किशोरी की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़े  अयोध्या सनातन धर्म की आधारभूमि : सीएम योगी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya