साकेत बुद्ध विहार को हटाने की नोटिसों के विरोध में भाकियू अराजनैतिक ने की पंचायत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दी चेतावनी, धार्मिक स्थल के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई तो होगा विधिक एवं लोकतांत्रिक संघर्ष

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा ग्राम माझा बरहटा में स्थित साकेत बुद्ध विहार को हटाने के उद्देश्य से आवास विकास परिषद द्वारा जारी की जा रही नोटिसों के विरोध में तहसील सदर तिकुनिया पार्क पर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने की तथा संचालन महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्य ने किया।

जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि साकेत बुद्ध विहार वर्षों से क्षेत्र के नागरिकों एवं बुद्ध अनुयायियों की धार्मिक आस्था का केंद्र है। यह ग्राम का एकमात्र बुद्ध विहार है और इसे हटाने का प्रयास संविधान के तहत प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन है। पंचायत के माध्यम से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि आवास विकास परिषद द्वारा जारी सभी नोटिस तत्काल निरस्त की जाएं तथा साकेत बुद्ध विहार को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जाए।

पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि धार्मिक स्थल के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) विधिक एवं लोकतांत्रिक संघर्ष करेगी। पंचायत में प्रमुख रूप वरिष्ठ प्रदेश सचिव जगतपाल सिंह माया ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव मंजू रामप्यारी धरिया राम सुरेश संजय यादव दिनीराम रीमा राधाकेश कुमारी ममता देवी कंचन रामशिला तारावती गया देवी राजू पांडे मीडिया प्रभारी राजरानी मितादेवी रामवती राजकुमारी राजमणि यादव जिला उपाध्यक्ष संगठन मंत्री अर्जुन मौर्य सैकड़ो किसान उपस्थित रह।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya