जिले के सभी मण्डलों में भाजपा का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सोमवार को भाजपा में जिले के शेष 7 मंडलों का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी राकेश त्रिवेदी व सह चुनाव अधिकारी प्रेमसागर तिवारी के साथ जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने पूरे चुनाव की समीक्षा की। राकेश त्रिवेदी ने बताया कि मण्डल अध्यक्षों की घोषणा लखनऊ मुख्यालय से होगी। चुनाव में युवा व वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया जायेगा।
उन्होने बताया कि जिले के 20 में से आधा दर्जन मण्डलों में सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। अयोध्या जनपद में निर्धारित तिथि तक बूथ कमेटियों के चुनाव सम्पन्न हो गये। 1703 बूथ समितियों का चुनाव सबसे पहले हुआ। 13 व 14 अक्टूबर को जिले के सभी 20 मण्डलों में चुनाव सम्पन्न हो गया। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि पूरे चुनाव में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गयी। सभी जगह पर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। सोमवार को गोसाईगंज, तारुन, सोहावल पूर्वी, चौरे बाजार, रुदौली देहात व नगर तथा शुजागंज का चुनाव सम्पन्न हुआ।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने जिले में प्रवास कर कुमारगंज, बाबा बाजार, सोहावल पूर्वी व रुदौली देहात के चुनाव की समीक्षा की। वहीं सह चुनाव अधिकारी प्रेम सागर तिवारी ने मया, हैदरगंज, बारुन, रुदौली में चुनाव का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, सदस्यता प्रमुख अशोक मिश्रा, दिवाकर सिंह, सुनील पाण्डेय, इं रणवीर सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  परिक्रमा मार्ग निर्माण में जो भी बाधाएं अवशेष शीघ्र करें निस्तारण : गौरव दयाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya