भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर दिलायी जायेगी पार्टी को विजय : अभिषेक मिश्रा

अयोध्या। ढ़ोल नगाड़ो के उच्च स्वर के बीच झूमते युवा कार्यकर्ता, वरिष्ठ तथा पुराने नेताओं की मौजूदगी ऐसा लग रहा था कि पार्टी में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। अवसर था पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के अभिनंदन समारोह का। स्वागत हेतु आतुर कार्यकर्ताओं की लम्बी कतार के वजह से कार्यक्रम को पूरा होने में घंटो लग गये। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता व शोभा सिंह चौहान, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने स्वागत समारोह हेतु पार्टी कार्यालय के मंच पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का अभिनंदन किया। कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह, भाजपा नेता कर्मवीर सिंह ने 51 किलो का माला पहनाकर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान रह रह कर पटाखे दग रहे थे।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यह स्वागत समारोह नहीं आर्शीवाद समारोह है। एक कार्यकर्ता को आर्शीवाद वरिष्ठ नेताओ ने दिया है। इसी आशीर्वाद के बलबूते तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करना है। पंचायत चुनाव में दोनो ब्लाक प्रमुख व पांचों जिला पंचायत की सीटें जीतेगी। महानगर में संगठन की जिम्मेदारी होने के कारण कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के खड़ा रहना प्राथमिकता होगी। किसी भी कीमत पर कार्यकर्ताओं पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जायेगी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राजनैतिक परिवेश बदला है। अयोध्या महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी इससे और बढ़ जाती है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि एक कार्यकर्ता को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रदेश नेतृत्व बधाई का पात्र है। 6 महीने बाद पंचायत चुनाव है। इस चुनाव में पार्टी की भूमिका अभी से तय करनी पड़ेगी। इस अवसर पर डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्षो में महंत मनमोहन दास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, गोकरन द्विवेदी, सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष में मनमोहन जायसवाल मनोज श्रीवास्तव, गणेश गुप्ता, राजकुमार सचदेवा व विकास सिंह, कृष्णकुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिम्पुल, नागेन्द्र सिंह लल्लू, इ0 रणवीर सिंह, दिनेश मिश्रा, परमानंद मिश्रा, अरविंद सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, वासुदेव मौर्या, वैश्य राकेश जायसवाल, अरविंद सिंह, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, बुद्धिपाल प्रजापति, सग्राम सिन्हा, संतोष सिंह, विशम्भर सिंह, भानु प्रताप सिंह, हरभजन गौड़, विशाल मिश्रा, अमल गुप्ता, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, मंडल अध्यक्षो में रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह, आलोक द्विवेदी, पवन तिवारी राम कुमार सिंह राजू, कर्मवीर सिंह, काशीराम रावत, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, यमुनोत्री केसरवानी, स्मृता तिवारी, शकुंतला गौतम, नलिनी श्रीवास्तव, विजेता जायसवाल, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आशीष सिंह, विशाल सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश तिवारी, शारदा यादव, प्रमोद मौर्या, कुलदीप पाण्डेय, रणधीर सिंह डब्लू मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya