भाजपा का महानगर में सदस्यता सत्यापन का कार्य पूरा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा द्वारा अयोध्या महानगर में सदस्यता सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। अभियान के दौरान 23 हजार 956 सदस्य बने। महानगर में कुल 241 कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनने के योग्य पाये गये। सदस्यता सत्यापन अधिकारी राकेश श्रीवास्तव व सह अधिकारी अनूप गुप्ता के द्वारा 16 से 25 अगस्त तक सत्यापन किया गया।
राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 26 से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्य बनना है। सक्रिय सदस्य में अयोध्या से 85, करिअप्पा से 54, देवकाली से 58, रामनगर 44 सदस्य योग्य पाये गये है। सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी। महानगर में कुल 507 पुस्तिकाए बटी थी। जिसमें 427 पुस्तिकाएं जमा हुई थी। इन्हीं का सत्यापन किया गया।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरुप सी ग्रेड के बूथों पर भाजपा को अपेक्षा से ज्यादा सफलता हासिल हुई है। सरकार की नीतियों के कारण जनता में उत्साह का माहौल है। हम गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए संकल्पित है।

इसे भी पढ़े  होली का रंग,मिटाता है मनो-रंज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya