वीपी मंडल पिछड़ों के मसीहा: आनन्द सेन यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव ने कहा कि 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार के समय सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, शरद यादव व लालू प्रसाद यादव के प्रयास से मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया। पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय ने बी पी मंडल की जयंती के अवसर पर कहा कि बी पी मंडल पिछड़ों में सत्ता, स्वाभिमान, सम्मान, शिक्षा, अधिकार और समानता को जागृत करने के लिए रात दिन संघर्ष किया। सपा नेता ओमप्रकाश ओमी ने कहा कि वीपी मंडल पिछड़ों के मसीहा थे और 1979 में अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री थे। मोरारजी देसाई की सरकार ने उन्हें बैकवर्ड क्लास कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह संघर्षशील व्यक्ति थे।

इसे भी पढ़े  सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya