गैर दल के लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। भाजपा की ओर से संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 के तहत रुदौली विधानसभा के चन्द्रामऊ बैरम में विधायक रामचन्द्र यादव की अध्यक्षता में सदस्यता कैंप लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को भाजपा परिवार का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा होने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा से ही लोगों को उम्मीद है। यही वजह है कि सदस्यता लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह भी है। इस कैंप में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। श्री यादव ने कहा भाजपा के सदस्यता अभियान में लोगों का इतनी बड़ी संख्या में रुचि लेना यह साबित करता है कि समाज का हर वर्ग भाजपा और मोदी सरकार की जन भलाई नीतियों से खुश होकर भाजपा के साथ चलना चाहता है और भाजपा परिवार का सदस्य बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर 11 अगस्त तक चलेगा। इस मौके मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा ,दीपक दुबे, सचिन कसौंधन, वीरेंद्र शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश यादव मौजूद रहे। इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सदस्य जावेद, हसनेन, अरुण तिवारी, राजकुमार, मोहम्मद कौनेन, परवेज आलम, मो. अमन खान, बदलू खान ,मो. अली खान, अमित तिवारी, सुनील कुमार साहू, अमेरिका प्रसाद, विन्धेश्वरी आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या निवासियों को आवागमन में मिलेगी छूट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya