आत्महत्या प्रकरण में भाजपा की जांच कमेटी ने इकट्ठा किया साक्ष्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पीडित परिवार से मिले कागजातों को पुलिस को सौंपा, वर्कआउट का मिला आश्वासन

अयोध्या। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि युवक द्वारा पुलिस पर आरोप लगाकर आत्महत्या करने के प्रकरण में जांच के लिए भाजपा की कमेटी बनायी गयी थी। जिसको 24 घंटे में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था। कमेटी ने पीड़ित परिवार व पड़ोसियों से मुलाकात करने साक्ष्य इकट्ठा किये। मौके पर लोगो का वीडियों बयान भी बनाया। इस बयान को लेकर एसएसपी से मुलाकात की गयी।

उन्होने बताया कि एसएसपी से मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार द्वारा बताई गयी बातों को विस्तार से रखा गया। पड़ित परिवार से मिले कागजातों को पुलिस को सौपा गया। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान 24 घंटे के भीतर जांच पूरी करने के बाद मामले का वर्कआउट करके कारवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में वासुदेव मौर्या, तिलकराम मौर्या, आलोक द्विवेदी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  रामनगरी का 'नक्षत्र' चमका, भारत देखेगा हुनर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya