भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा का हुआ समापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। देश में रामराज्य स्थापित करने के महात्मा गांधी के सपनों को सम्बल प्रदान करती गांधी संकल्प यात्रा का समापन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुआ। नाका स्थित गांधी आश्रम से शुरु हुई पदयात्रा ने परिवेश में देशभक्ति का माहौल बनाया। भारत माता की जय के जयघोष से कार्यकर्ताओं ने पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। आशापुर स्थित पटेल भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके यात्रा का समापन हुआ।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखण्डता को एक सूत्र में पिरोने के लिए लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को सदा याद किया जाता रहेगा। हम उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाते है। दुनिया को सत्य व अहिंसा की राह दिखाने वाले महात्मा गांधी की 150 जयंती पर गांधी संकल्प यात्रा की शुरुवात की गयी। महात्मा गांधी रामराज्य लाना चाहते थे। रामराज्य की इसी अवधारणा को आत्मसात करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान के पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों पर सरकार चल रही है। अयोध्या का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दीपोत्सव के भव्य आयोजन से अयोध्या की संस्कृति को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित किया गया। विकास की कई परियोजनाओं के माध्यम से अयोध्या को विकसित किया जा रहा है। विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि सरकार गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति संकल्पित है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आवास, शौचालय, गैस तथा विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया है। विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि धारा 370 समाप्त होने से आतंकवाद व अलगाववाद को करारा जवाब मिला है। कश्मीर में अब विकास की नई पटकथा लिखी जायेगी। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि केन्द्र सरकार के 100 दिन का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। प्रदेश सरकार के 30 माह का कार्यकाल सुशासन को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, ब्रहमानंद शुक्ला, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, रमेश सिंह, परमानंद मिश्रा, हरभजन गौड़, स्मृता तिवारी, शारदा यादव, इं रणवीर सिंह, राममोहन भारती, अशोका द्विवेदी, शकुंतला त्रिपाठी, रीना द्विवेदी, विजेता जायसवाल, तिलकराम मौर्या, विद्याकांत द्विवेदी, द्विव्य प्रकाश तिवारी, प्रमोद मौर्या, बाबूराम यादव, राजू सिंह, सुधीर चौरसिया मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya