in

सांसद लल्लू सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयोध्या। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की अधिसूचना जारी होने के बाद दिल्ली से सड़क मार्ग से अयोध्या आगमन पर सांसद लल्लू सिंह का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रात्रि दस बजे पार्टी के नेता नीरज कन्नौजिया, बब्लू पासी, शैलेन्द्र कोरी, रवि सोनकर, शत्रुहन जायसवाल की अगुवाई में रौनाही टोल प्लाजा पर 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा पथ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के बाद अयोध्या के आमजनमानस में उत्साह है। यह परिक्रमापथ पांच जनपदों से होकर गुजरता है। इन जनपदों में विकास के साथ पयर्टन व रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ेगी।

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अरुण तिवारी, हरिकरन सिंह, मनोज वर्मा, विनीत सिंह बिन्नू, आशीष तिवारी, सरोज जायसवाल, धीरज पाण्डेय, मनोज श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुरेन्द्र यादव, टीपू सिंह समेत टोल प्लाजा में बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जन फरियाद सुनने के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

84 कोसी परिक्रमा पथ विकसित होने से मिलेगा दोहरा लाभ : लल्लू सिंह

विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा