चुनाव घोषणा पत्र में आम जनता की राय शामिल करेगी भाजपा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर कार्य कर रही भाजपा सरकार : लल्लू सिंह

अयोध्या। भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र में आम जनता की राय को शामिल करेगी। इसके लिए पार्टी कार्यालय से विधानसभावार आकांक्षा पेटिका रवाना की जायेगी। आम जनता अपनी राय मोबाइल नम्बर व पता के साथ इस पेटिका में डालेंगे। पेटिका से प्राप्त जनता की राय को संग्रहित करके उसका फीडबैक लिया जायेगा। जिसको भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इसके तहत भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर कार्य कर रही है। समाज के हर वर्ग को विकसित करने के प्रति पार्टी संकल्पित है। जिसके तहत आम जनता की राय चुनाव घोषणा पत्र के लिए ली जा रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह ने कहा कि अपनी पार्टी के प्रति आम जनता की आकांक्षाओं को ध्यान रखते हुए घोषणा पत्र के लिए उनकी राय ली जा रही है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करना हमारा संकल्प है। जिसके तहत सभी की राय ली जायेगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के हर वर्ग की राय को समाहित करते हुए भाजपा जनता के हितों को सर्वोपरि मानते हुए अपने चुनाव घोषणा पत्र में सभी चीजों को सम्मलित करेगी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ करीब चार सौ लोगो ने अपने विचार पेटिका में डाले।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya