भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का नगर निगम की सीमा सहादतगंज पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या पहुंचे। यहां कनक भवन समेत मंदिरों में दर्शन किया व सावन झूला मेले के दौरान आयोजित धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए चलते हुए गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया है। समाज के हर तबके से संवाद तथा कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर प्रवास करने के कारण भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर प्रभारी शेषनारायन मिश्रा, तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, राजेन्दर वर्मा, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, रमेश सिंह, विकास सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, मुन्ना सिंह, शिवम सिंह, हरभजन गौड़, काशीराम रावत, कर्मवीर सिंह, भानू प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, पप्पू दूबे, अमीरचंद जायसवाल मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  श्रीराम मंदिर के शिखर पर विधि विधान से स्थापित हुआ ध्वज दंड
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya