भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। एक समारोह में सम्मलित होने अयोध्या आये भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का महानगर की सीमा पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की लगभग आधा किलोमीटर लम्बी पंक्ति स्वागत के लिए खड़ी थी। सुनील बंसल से महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने सभी का परिचय एक एक करके कराया। जिसमें सभी बुके देकर उनका स्वागत करते रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा से संगठनात्मक गतिबिधियों की जानकारी ली। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि चारो मंडलों की बैठके सम्पन्न हो चुकी है। मंडल के गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। सभी की राय ली जा रही है। सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रुप से विधायक रामचन्दर यादव, सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, महंत मनमोहन दास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, शक्ति सिंह, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, इन्द्रभान सिंह, हरीश श्रीवास्तव, अभय सिंह, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, विजेता जायसवाल, मोनिका सिंह, अमीर चंद जायसवाल, अशोक कसौधन, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, मनोज वर्मा, पिंटू माझी, प्रमोद साहू, शिवम सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, दिवाकर सिंह, गोकरन द्विवेदी, सुनील पाण्डेय, राजेश सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, बब्लू मिश्रा मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya