हनुमानगढ़ी दर्शन करके संतो का लिया आर्शीवाद
अयोध्या। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने अयोध्या महानगर के जिलाध्यक्ष की कमान कुशल संगठनकर्ता, प्रखर वक्ता, राजनीति व चुनाव के विषय में लम्बा अनुभव रखने वाले अभिषेक मिश्रा को सौंपी है। अभिषेक मिश्रा छात्र राजनीति से लेकर भाजपा में संगठन तथा पिछले कई चुनावों में बड़ी भूमिका का निर्वाहन कर चुके है। युवा चेहरे को महानगर की जिम्मेदारी मिलने पर जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। महानगर अध्यक्ष घोषित होते ही अभिषेक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन किया तथा संतो का आर्शीवाद लिया।
नवगठित महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा लगातार आम जनता से सम्पर्क, संवाद स्थापित करने तथा प्रवास के माध्यम से उनके बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जाती रही है। कार्यकर्ताओं के अटूट परिश्रम, निरंतरता व दृढ़ संकल्प का परिणाम का परिणाम है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। महापुरुषों के पथ चिन्हों पर चलते हुए भाजपा के विचारों को आम जनता के बीच और सशक्त किया जायेगा। समाज के हर वर्ग के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के साथ कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा करना प्राथमिकता होगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि अभिषेक मिश्रा 2003 में साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गये थे। 2006 से 2009 व 2009 से 2012 तक वह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। 2014 में जिलामंत्री का दायित्व उन्होने सम्हाला। इसके साथ में वह रुदौली, मिल्कीपुर व गोसाईगंज विधानसभा के प्रभारी भी रहे है। लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी का कुशल निर्वाहन भी उन्होने किया। अभिषेक मिश्रा आरएसएस के प्रथमवर्ग प्रशिक्षित कार्यकर्ता है। बधाई देने वालों में सासद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, शोभा सिंह चौहान, बाबा गोरखनाथ तथा सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह, महंत मनमोहन दास, महंत रमेश दास, महंत राजूदास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, हरीश श्रीवास्तव, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, इन्द्रभान सिंह, राधेश्याम त्यागी, सुप्रीत कपूर, रणधीर सिंह डब्लू, विद्याकांत द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी, बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, करमवीर सिंह, शामिल रहे।