एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ब्लाकों में की गयी संयोजकों की नियुक्ति

अयोध्या। एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री व चुनाव प्रभारी अमरपाल मौर्या व क्षेत्रीय मंत्री व चुनाव के सह प्रभारी त्रयम्बक तिवारी ने जनप्रतिनिधियां, पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइन स्थित निजी होटल में बैठक ली। बैठक के दौरान सभी अयोध्या महानगर व जिला तथा अम्बेडकरनगर के ब्लाकों में संयोजकों की नियुक्ति की गयी। प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने कहा कि चुनाव में सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और तेज करना है। इसको लेकर जिनको जिम्मेदारियां दी गयी वह कुशलतापूर्वक इसका निर्वाहन करें।

जिला मुख्यालय से चुनाव की प्रतिदिन मानीटरिंग की जाय। एमएलसी चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। क्षेत्रीय मंत्री व चुनाव के सह प्रभारी त्रयम्बक तिवारी ने कहा कि हर ब्लाकों में बने संयोजक अपनी सक्रियता और बढ़ा दे। क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उनको अपना सहयोग प्रदान करे। सभी सामूहिक रुप चुनाव में होने वाली बड़ी जीत को लेकर अपना योगदान प्रदान करें। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलती हुई सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। सबका प्रयास इसमें समाहित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।

एमएलसी प्रत्याशी व पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास व पात्रों को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता होगी। हर गरीब के चेहरे पर खुशी का भाव लाया जायेगा। एक प्लान्ड तरीके से विकास करने के साथ हर व्यक्ति के अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, अम्बेडकर नगर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिंटू सिंह जिले के संयोजक अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya