परिवार सम्पर्क अभियान की भाजपा ने किया शुरुवात

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर चलाये जा रहे परिवार सम्पर्क अभियान की शुरुवात देवकाली मंडल के बूथ नम्बर 86 व 87 पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में हुई। इस दौरान केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियों के साथ कोरोना के बचाव को दर्शाते पत्रकों का वितरण किया गया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार गरीबों, किसानों व मजदूरों के प्रति समर्पित है। लाकडाउन के दौरान सरकार ने गरीबों की सहायता के लिए बड़े पैमाने पर राहत पैकेज की घोषणा की। इसका लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिला। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि लाकडाउन के चलते अपने आवास पर वापस आये प्रवासी मजदूरों को सरकार उन्हीं के गांवो में रोजगार मुहैया करा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित किये गये राहत पैकेज से रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। लघु व कुटीर उद्योगे के विकसित होने के साथ भारत आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पूरे लाकडाउन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर गरीब व जरुरतमंद की आवश्यकता को पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास किया। बड़े पैमाने पर राशन किट के साथ भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया। प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर राहत कैम्प लगाये गये। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, जिला महामंत्री परमानंद मिश्र, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्य, दिवाकर सिंह, अशुमान मित्रा,लक्ष्मी पांडे, मंजू गुप्ता, राज कमल वर्मा, आदि लोग उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya