भाजपा ने लगाया सरकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कैम्प

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

योजनाओं का लाभ सभी को मिले इसके लिए सरकार कटिबद्ध : वेद प्रकाश

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तीसरे दिन पूरा ब्लाक पर सरकारी योजनाओं का कैम्प लगाया गया। कैम्प में सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों का तत्काल रजिस्ट्रेशन किया गया। जिससे सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। समारोह के मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव सप्ताह को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है जिसके तीसरे दिन आज यहां कैम्प लगा कर सरकारी सेवाओं से वंचित व्यक्तियों का तत्काल रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणाकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रह जाये। केन्द्र व प्रदेश की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को देने के लिए कटिबद्ध है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा जनकल्याण कारी योजनाओं का सभी को लाभ देने के लिए यहां कैम्प का अयोजन किया गया है। जिसमें आयुषमान भारत, किसान सम्मान निधि, वृद्धा व विधवा पेंशन, राशन कार्ड, निशुल्क शौचालय, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों का तुरन्त रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिससे जल्दी से जल्दी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होनें बताया कि ददेरा, खुशीयालगंज, में भी आयुषमान भारत में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु कैम्प लगाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरभजन गौड ने किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र कोरी, रामजीत निषाद, कपिलदेव वर्मा, मुन्ना दूबे, ओम प्रकाश यादव, गब्बर सिंह, नंद कुमार सिंह, कालिका सिंह आदि उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya