चुनाव हेतु निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने तैयार की व्यूह रचना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। चुनाव में परिवेश बनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रंखला निर्धारित की गयी है। पार्टी द्वारा तय किये गये कार्यक्रमों के अपेक्षित संचालन के लिए पार्टी कार्यालय में अयोध्या विधानसभा संचालन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन, युवा संसद, प्रबुद्ध सम्मेलन, सैनिक सम्मान, कमल विकास ज्योति संकल्प अभियान, बाईक रैली, किसान कुंभ, मीडिया कार्यशाला जैसे कार्यक्रमों को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गयी।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चुनाव को लेकर जहां दूसरे दल अभी रणनीति के उपर विचार कर रहे है। वहीं भाजपा चुनावी समर में उतर चुकी है। बूथ स्तर तक भाजपा के कार्यक्रमों की वजह से वातावरण बन चुका है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है। लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि 3 मार्च तक कार्यक्रमों को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय किया गया है। भाजपा द्वारा विजय की श्रंखला लगातार जारी रखने का श्रेय निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ताओं को एक बार फिर पुरानी भूमिका में आकर घर घर जाकर संवाद स्थापित करना होगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये कार्यक्रमों को गम्भीरता से लेकर कार्यकर्ताओं के कंधों पर इसे एतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी है। अयोध्या पूरे विश्व के केन्द्र में है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने लगातार योजनाओं के माध्यम से अयोध्या को विकसित करने का प्रयास किया है। लोकसभा प्रभारी राम प्रकाश यादव ने कहा कि कार्यक्रमों की सफलता को लेकर अवध क्षेत्र में अयोध्या का पहला स्थान होना चाहिए। जिसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। बैठक में आलोक द्विवेदी, विनोद श्रीवास्तव, रंजीत पाण्डेय, विनोद गुप्ता तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, अशोका द्विवेदी, राजेन्दर गुप्ता, जय प्रकाश श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, दिलीप त्रिपाठी, विजय दूबे, केशव बिगुलर, महेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
वहीं बीकापुर विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में विधानसभा संयोजक ब्रहमानंद शुक्ला, प्रभारी पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, इं0 रणवीर सिंह, वीरसेन सिंह, वेद गुप्ता ने भी बैठक कर कार्यक्रमों की योजना रचना बनायी। बैठक के अंत में भाजपा नेता डा अनिल सिंह के पिता पूर्व प्रधान व भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके शिव सिंह के ब्रेन हैमरेज से निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya