in

अयोध्या विधायक ने वितरित किया कम्बल

अयोध्या। कड़ाके की ठंड को लेकर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूरा ब्लाक के कुशमाहा गांव में गरीबों को कम्बल का वितरण किया। विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि गरीबों की हर आवश्यकताओं को पूरा करने का संकल्प लिया गया है। अभियान की यह शुरुवात है। ठंड को देखते हुए हर गरीब को कम्बल की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जा रहेगा।
उन्होने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली पहुंचायी गयी है। आयुष्मान भारत के तहत देश के गरीबों को इलाज हेतु अब पैसे का मोहताज नहीं रहना पड़ेगा। गम्भीर बीमारियों के इलाज हेतु सरकार पांच लाख का खर्च वहन करेगी। उज्जवला योजना के तहत सरकार ने ग्रहणियों को चूल्हे से मुक्ति प्रदान की। हर गांव को मुख्य मार्गो से जोड़ा जा रहा है। अयोध्या व नगर में हर मुहल्ले की सड़को की मरम्मत करके उन्हे गड्ढामुक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास है। इस अवसर पर तहसील के अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गरीबो को 100 कम्बल का वितरण किया गया। मण्डल अध्यक्ष हरभजन गौड़, नायब तहसीलदार, लेखपाल नागेश्वर कोरी, प्रधान राजकरण कन्नौजिया, प्रधान सियाराम भारती, अर्जुन कोरी, परसराम कोरी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पुलिस पार्टी पर हमले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिली जमानत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

कांग्रेसियों ने शहीद स्थलों पर की साफ-सफाई

चुनाव हेतु निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने तैयार की व्यूह रचना