24 से 2 मार्च तक चलने वाले भाजपा कार्यक्रमों की रुपरेखा तय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी जिम्मेदारियां

अयोध्या। आगामी कार्यक्रमो को लेकर भाजपा ने पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी है। सांसद लल्लू सिंह व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बीकापुर विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की वहां महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने महानगर के पदाधिकारियां के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रुपरेखा तय की।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 24 को प्रधानमंत्री के मन की बात विधानसभा व बूथ स्तर पर सामूहिक रुप से कार्यकर्ताओ के द्वारा सुनी जायेगी। 26 को कमल संकल्प ज्योति अभियान के तहत लाभार्थियों को एकत्रित कर कमल दीपक जलाया जायेगा। 28 को प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे। जिसे विधानसभा व मण्डल वार कार्यकर्ताआें को एकत्रित होकर सुनना है। 2 मार्च को बाईक रैली निकलेगी जिसमे हर बूथ से पांच बाईक शामिल होगी। हर विधानसभा से कम से कम दो हजार बाईक रैली निकलेगी। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुंचाना है। जिसमें सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से साथ जुट जाये। जिससे चुनावी परिवेश का निर्माण हो सके। बीकापुर विधानसभा प्रभारी ब्रहमानंद शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यालय की बैठक में रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। परमानंद मिश्र को मन की बात का संयोजक बनाया गया है। 26 कमल ज्योति अभियान की जिम्मेदारी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह लल्लू, तिलकराम मौर्या, विद्याकांत द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि चौक में भारत माता का रेखांकन पर विशाल कमल संकल्प ज्योति जलायी जायेगी। वहीं मण्डल स्तर पर देवकाली तिराहा, नाका हनुमान गढ़ी, सिविल लाईन व राजसदन के सामने अयोध्या में कमल का रेखांकन कर लाभार्थियां की उपस्थिति में दीपक जलाया जायेगा। 28 को प्रधानमंत्री के सम्बोधन का संयोजक शैलेन्दर कोरी को बनाया गया है। 2 मार्च को होने वाली बाईक रैली की जिम्मेदारी डा अनिल सिंह को सौंप दी गयी है। बैठक में विनोद गुप्ता, आलोक द्विवेदी, विनोद श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, नरेश गुप्ता, डा केबी लाल, ओम मोटवानी, बब्लू मिश्रा, दुर्गा केसरवानी, लक्ष्मी पाण्डेय, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya