भाजपा ने कमजोर बूथों को मजबूत करने की बनाई योजना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

अयोध्या। भाजपा ने बेहतर रणनीति व प्लान को लागू करते हुए प्रत्येक बूथ पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारी 80 कार्यकर्ताओं की सौंपी है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अयोध्या लोकसभा क्षेत्र के समाज में लोकप्रिय 80 कार्यकर्ताओं की बैठक सर्किट हाउस के सभागार में हुई। बैठक में अभियान के तहत कमजोर बूथों को मजबूत करने की योजना तैयार की गयी। प्रथम सत्र में डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

अभियान की प्रभारी व प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से कमजोर समझे जाने वाले बूथों पर सम्पर्क व संवाद की श्रंखलाएं चलायी जानी चाहिए। बूथ की स्थितियों का हर प्रकार से आंकलन करने के उपरान्त उसे मजबूत करने का बेहतर प्लान बनाया जाय। हमें इसे बेहद गम्भीरता से लेना है तथा पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निवार्हन करना है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हमें सबका विश्वास हासिल करना है।

यह तभी सम्भव होगा जब प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति मजबूत हो। कमजोर बूथों पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का भी जवाब कार्यकर्ताओं को संवाद के माध्यम से देना है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कमजोर बूथ के हर घर तक पहुंचकर तथा हर व्यक्ति से संवाद स्थापित करने का प्रयास हमें करना है। चर्चा व संवाद व्यक्ति के बीच दूरी घटाने में सहायक होता है। राष्ट्रवाद की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़े  लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की परिणाम स्वरुप आज समाज के हर वर्ग का जुड़ाव भाजपा के साथ है। इसके बाद भी अगर कुछ बूथ संगठन की दृष्टि से कमजोर है तो बेहतर प्लान के साथ वहां हमें अभियान चलाना होगा। इस अभियान में हमें सभी को साथ लेकर चलना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, डा अमित सिंह चौहान व पार्टी द्वारा चयनित 80 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya