गोसाईगंज में मतदान को लेकर भाजपा पदाधिकारी रहे सक्रिय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लोकसभा अम्बेडकर नगर की जनपद अयोध्या में आने वाली विधानसभा गोसाइगंज में मतदान को लेकर भाजपा जिले के पदाधिकारी दिन भर एक्टिव रहे। विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल दिन भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहे। विभिन्न बूथों पर जाकर भाजपा की टीम ने मतदान का जायजा लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा के बूथ स्तरीय व आईटी सेल के कार्यकर्ता मतदाताओं के सहायता के लिए मौजूद रहे। पन्ना प्रमुखों के उपर मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी करने की जिम्मेदारी रही। दिन भर बूथों पर समान्य स्थिति रही। मतदान को लेकर लोगो में उत्साह देखा गया। मतदान की स्थिति का जायजा लेने वालों में भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, राममोहन भारती, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, अमर बहादुर सिंह गुड्डू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya