पुलिस कर्मियों का भाजपा नेताओं ने किया अभिनंदन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पूराकलन्दर थाने में पुलिसकर्मियों का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। संजीव सिंह ने बताया कि पूरे जनपद के सभी बूथों पर कम से कम 40 लोगो से पीएम केयर्स में राशि जमा करने का लक्ष्य रखा गया है।ं इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सांसद विधायक लगे हुए है। उन्होने बताया कि पूरे जनपद में अभियान चलाकर गरीबों को राशन सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। सभी बूथों पर कार्यकर्ता सेनेटाईजर व मास्क का वितरण कर रहे है। लोगो को आरोग्य सेतु एप स्टाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर दो दलित बस्तियों का चयन करके उसमें मास्क, सेनेटाईजर व राहत सामग्री का वितरण किया जायेगा। कोरोना वारियर को पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा 40 लोगो को हस्ताक्षर कराकर सम्मान पत्र दिया जा रहा है।
उन्होने बताया कि डाक्टर, नर्स, पुलिस व सफाई कर्मचारी अपने जीवन की परवाह न करते हुए दिन रात हमारी सुरक्षा में लगे हुए है। उनका उत्साहवर्धन करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। प्रत्येक व्यक्तियों के अपनी जिम्मेदारी का सकारात्मक निर्वाहन करना चाहिया। हमारा सामूहिक प्रयास में विजय पथ की ओर अग्रसर करेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  तिलोदकी नदी के उद्गम स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्ष्ण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya