भाजपा नेताओं ने वितरित किया कम्बल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह व भाजपा नेता राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा ठंड से गरीबों को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार की देर रात से लेकर शनिवार की प्रातः तक भ्रमण करके कम्बल का वितरण किया गया। भाजपा की टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर भ्रमण किया तथा मौके पर ही जरुरतमंदों को कम्बल प्रदान किया गया। टीम ने इस दौरान करीब 180 कम्बलों का वितरण किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए जरुरतमंद गरीबों की आवश्यकताओं की यथासम्भव पूर्ति करना हमारा संकल्प है। अगर हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का वहन करने लगे तो समाज उत्थान की ओर अग्रसर होगा। भाजपा नेता राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि गरीबों के सहयोग हेतु आगे आना पुनीत कार्य है। समाज के समर्थवान लोग अगर निश्चय कर ले तो गरीबों की जीवनशैली में बदलाव लाया जा सकता है। एक बेहतर परिवेश का निर्माण किया जा सकता है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि नया घाट, जमथरा घाट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, रिकाबगंज, गुदड़ी बाजार, रीडगंज, में भ्रमण करके कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार सिंह खुन्नू, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  एटीएम में फेवीक्विक लगाकर करते थे धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya