बागी उम्मीदवारों पर भाजपा सख्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– शत्रुघन जायसवाल सहित 11 जिला पंचायत सदस्य के बागी प्रत्याशी पार्टी से निलम्बित

अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बागी उम्मीदवारों व पार्टी की लाइन से हटकर काम करने वालों पर भाजपा सख्त रुख अपना रही है। महानगर अयोध्या के पूरा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे शत्रुघन जायसवाल को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, जनपद के प्रभारी व पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी ने पार्टी से निलम्बित कर दिया है।

जनपद के प्रभारी पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। परिवारवाद से दूर रहकर राष्ट्रवाद की विचारधारा से काम करती है। पार्टी का प्रत्येक सदस्य एक परिवार की भांति है। चुनाव में अनुशासनहीनता किसी की बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर काफी गम्भीर है। अगर किसी ने भी पार्टी लाईन से अलग हटकर कार्य किया तो उसके खिलाफ कारवाई की जायेगी। शिकायत मिलने पर शत्रुघन जायसवाल को पार्टी से निलम्बित किया गया है।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे 10 बागी प्रत्याशियों को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आधिकारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी ने पार्टी द्वारा घोषित की गई उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण बागी उम्मीदवारों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का कारण बताते हुए निष्कासित किया गया है, जिसमें हैरिंग्टनगंज प्रथम से महेंद्र चौरसिया, अमानीगंज दितीय से निर्मला देवी, तारुन प्रथम से राम अरज वर्मा, बीकापुर द्वितीय से जंग बहादुर सिंह, रुदौली चतुर्थ से रामकरण रावत, मवई तृतीय से राजेश सिंह यादव अभिषेक यादव, मिल्कीपुर प्रथम से लाल चंद्र चौरसिया, बीकापुर प्रथम कृष्ण कुमार शर्मा व तारुन तृतीय से उपेंद्र दुबे ने दाखिल किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि इन सभी बागी उम्मीदवारों को एक बार पर्चा वापस लेने के लिए मौका दिया गया था परन्तु इन लोगों ने पर्चा वापस नहीं लिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बाद इन सभी बागियों को पार्टी से निकाल दिया गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya