भाजपाई धोखेबाज व झूठ बोलने में माहिर: अभय सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पूर्व विधायक ने लोकसभा चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ताओं के दिये जरूरी टिप्स

फैजाबाद। गोशाईगंज विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की बैठक तारून स्थित सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव व पूर्व विधायक अभय सिंह ने प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिये। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष सियाराम निषाद ने की। सेक्टर प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये सबसे जरूरी मतदाता सूची का शुद्धीकरण है। उन्होंने कहा कि 24 जून को सभी बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची पढ़कर सुनायेंगे। इसलिये पार्टी के सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बूथों पर जरूर मौजूद रहें ताकि गलत तरीके से सही लोगों के नाम कटने न पायें इस पर बूथ प्रभारियों को अपनी पैनी नजर रखनी होगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग मतदाता सूची में बड़ी चालाकी से मतदाता सूची में खेल कर लेते हैं और जो पार्टी के मूल वोट होते हैं उसे कटवाने का काम करते हैं और जिस दिन मतदान होता है तो काफी लोग अपना मत देने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग धोखेबाज हैं और झूठ बोलने में माहिर हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि गोशाईगंज विधान सभा को 10 जोन व 30 सेक्टरों में बांटा गया है। विधान सभा में 452 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर सपाई की टीम बनेगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में प्रमुख सपा नेता व जोन और सेक्टर प्रभारी मौजूद थे जिसमें जिला पंचायत सदस्य प्रेमनारायण यादव, छोटेलाल यादव, शैलेन्द्र यादव, तारून ब्लाक प्रमुख भूपेन्द्र सिंह, भागीरथ तिवारी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजू सिंह, गोशाईगंज विधान सभा प्रभारी राम सुन्दर यादव, त्रिभुवन प्रजापति, अखिलेश यादव टक्कू, विन्देश्वरी यादव, विनोद सिंह, कृष्णा यादव, सुरेन्द्र यादव, सुनील भारतीय, अरविन्द यादव, मंशाराम वर्मा, इन्द्रजीत यादव, रविन्दर यादव, विजय प्रताप सिंह, शिवपूजन यादव, जमुना वर्मा, अनवर अली, हरीराम वनवासी, भानु यादव, मो0 असलम, मेराज अहमद, पारसनाथ यादव, राकेश कर्पूरी, राजकुमार पटेल, मनोज वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, जगन्नाथ पाल आदि मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya