भाजपा आज भी दीनदयाल के विचारों को कर रही है आत्मसात: महापौर
फैजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाईयों ने उन्हें समारोह पूर्वक याद किया। सिविल लाईन स्थित दीनदयाल पार्क में सांसद लल्लू सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की साफ सफाई करने के बाद माल्यापर्ण किया।
इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादगी के प्रतीक थे। उनकी एकात्म मानववाद की अवधारणा पर भाजपा चल रही है। योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक है। उन्होने भारतीय मूल्यों के आधार पर देश में एक समाजिक, आर्थिक और राजनैतिक ढांचे के निर्माण की विचारधारा को बल प्रदान किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान राष्ट्रवादी चिंतक व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनके विचारों ने जनसंघ को एक ताकत प्रदान की। भाजपा आज भी उनके विचारों को आत्मसात करके चल रही है। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, सुधीर नारायन श्रीवास्तव, अशोका द्विवेदी, सुधीर चैरसिया, रमेश सिंह, मनमोहन जायसवाल, गणेश गुप्ता, मुरारी सहाय सिन्हा, रामकुमार सिंह राजू, नंदन तिवारी, किशन मौर्या, अभिनव जायसवाल, बाबू नंदन सोनकर, अमल गुप्ता, दिनेश जायसवाल, राजीव शुक्ला, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, रिंकू सिंह, ओम प्रकाश अंदानी, दीपू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।