भाजपा है जनखा पार्टी : संतोष दूबे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चाणक्य परिषद 6 को बैठक कर तय करेगी कि परिषद के अध्यक्ष चुनाव लड़ेंगे या नहीं

सोहावल। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे फायर ब्रांड हिंदुत्ववादी नेता और अयोध्या सीट से दावेदारी ठोक रहे हिन्दू शिवसेना के प्रदेश प्रमुख रहे संतोष दूबे ने भारतीय जनता पार्टी को जनखा पार्टी करार दिया है। वह गुरुवार को सोहावल तहसील में मतदाताओं के बीच चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपा निधन तिवारी के लिए बीकापुर से चुनावी धरातल तलाशने के लिए जनसंपर्क में बोल रहे थे।


दोपहर बाद तहसील मुख्यालय पहुंचे दोनों हिंदुत्ववादी नेता भाजपा पर जम कर बरसे। अपने संबोधन में संतोष दूबे ने आरोप लगाया कि भाजपा अपना जमीर बेंच चुकी है। इसकी जुमलेबाजी से देश का बंटाधार हो रहा है इसका हिंदुत्व प्रेम दिखावा और राजनीतिक लाभ भर है। राम के नाम पर सत्ता में पहुँची भाजपा ने राम भक्तो कार सेवकों और हिंदुत्ववादियों को भुला दिया है। इसका खामियाजा इसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

बीकापुर से चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपा निधान तिवारी का अभी चुनाव लड़ना तय नहीं है। श्री दुबे के साथ आये परिषद अध्यक्ष ने कहा कि 6 फरवरी को रानी बाजार में बुलाई गई बैठक में लड़ना या लड़ाना तय किया जायेगा।

इसे भी पढ़े  डोगरा रेजीमेंट सेंटर में 5 से 18 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya