in

कृषकों को समृद्ध बनाने के प्रयास में जुटी है भाजपा : रणवीर सिंह

भाजपा किसान मोर्चा का अधिवेशन गोरखपुर में 23 व 24 फरवरी को

अयोध्या। भाजपा किसान मोर्चा का अधिवेशन गोरखपुर में 23 व 24 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। इसे किसान कुम्भ के रुप में मनाया जायेगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री समापन करेंगे व रैली को सम्बोधित करेंगे। गोरखपुर से लौटने के बाद इस सन्दर्भ में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इं0 रणवीर सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
इं0 रणवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या जिले से 100 पदाधिकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय में बढ़ोत्तरी व उसे समृद्ध बनाने का हर प्रयास किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के तहत कृषकों हेतु आर्थिक सहायता मुहैया कराने का प्रयास किया गया है। सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से कृषकों के चेहरों पर खुशी देखी जा सकती है। किसानों को केन्द्र व प्रदेश सरकार के उपर पूरा भरोसा है।

कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने की बैठक

अयोध्या। जिले में भाजपा नेतृत्व द्वारा तय किये गये आगामी कार्यक्रमो की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री संजीव सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यकर्ताओं के द्वारा सुनी जायेगी। 26 को लाभार्थियों के साथ कमल विकास ज्योति अभियान मनाया जायेगा। जिसके लिए कमल दीपक बूथों पर भेजे जा रहे है। 28 को प्रधानमंत्री का देश का नाम सम्बोधन होगा जिसको सुनने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। 2 मार्च को विधानसभावार बाईक रैली निकलेगी जिसमें हर विधानसभा से कम से कम दो हजार बाईकें शिरकत करेंगी। उन्होने बताया कि भाजपा नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों से चुनावी परिवेश का निर्माण होगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के विचारो व सरकार की उपलब्धियों से आम जनता अवगत होगी। सभी कार्यक्रमों की तैयारियों पूरी कर ली गयी है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। इस अवसर पर राधेश्याम त्यागी, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, राम कुमार सिंह राजू, नीरज दीक्षित प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रामपथ निर्माण में ध्वस्त हुए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना की मांग ने पकड़ी तेजी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

जे.पी. ऑटो बाइक्स शोरूम का उद्घाटन