राम मंदिर का भाजपा ने किया राजनीतिकरण :प्रमोद तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन


कहा-इंडिया के सामने एनडीए का कहीं आता-पता नहीं चलेगा

अयोध्या। मंगलवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अयोध्या में निर्माण और आस्था की शिलान्यास कांग्रेस ने रखी थी। चुनाव की शिलान्यास भाजपा ने रखी वे उसका प्रचार प्रसार नहीं करेंगे तो क्या ढाई सौ रुपए टमाटर पर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर का राजनीतिकरण कर दिया है।

उन्होंने नेताओं पर स्याही और जूता फेंकने के मामले पर कहा कि किसी भी पार्टी के नेताओं पर स्याही या जूता फेंका जाए इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। अगर किसी को शिकायत है तो वैचारिक मतभेद होना चाहिए, व्यक्तिगत मतभेद नहीं। मतभेद का प्रदर्शन भी लोकतांत्रिक ढंग से हो, हिंसात्मक या असभ्यता के साथ नहीं होनी चाहिए। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर प्रमोद तिवारी ने कि कहा अजय राय छात्र नेता रहे हैं हमेशा संघर्षशील रहे हैं। यह वही है जिन्होंने चुनाव आने पर सबसे पहले ललकारा था कि उत्तर प्रदेश हमारा है, संघर्ष का नाम है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि 2024 का चुनाव टर्निंग प्वाइंट है। जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी इंडिया के सामने एनडीए का कहीं आता-पता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया जनता का संगठन है, एनडीए सरकारी संगठन है। राहुल गांधी के कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा उसका प्रतिफल लोकसभा चुनाव होगा। चिंता का विषय है कि देश दो टुकड़ों में होता जा रहा है, डॉलर का रेट 83 रुपए 6 पैसे हो गया।

बताते चले कि बस्ती जाते समय सांसद प्रमोद तिवारी हनुमान गढ़ी का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे थे। शहर के प्रवेश द्वार सहादतगंज पर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, बृजेश रावत, चंचल सोनकर, रोहित यादव, रोहन यादव, बजरंग सिंह, शत्रुघ्न सिंह विजय पांडे, अशोक कनोजिया, उग्रसेन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya