Breaking News

भाजपा ने किया मतदाताओं का अभिनंदन

-भारत लोकतंत्रिक देश है यहां मतदाता ही सर्वोपरि : लल्लू सिंह

अयोध्या। भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अयोध्या विधानसभा के वरिष्ठ व प्रबुद्ध मतदाताओं को पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा सत्येन्द्र त्रिपाठी ने भगवा अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। लगभग तीन घंटे चले कार्यक्रम में क्रमवार एक हजार मतदाताओं का सम्मान किया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां मतदाता ही सर्वोपरि है। मतदान से ही सरकारें बनती है। मतदाता ही तय करते हैं कि किस दल की सरकार देश और प्रदेश की उन्नति और विकास की गति को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने पर मतदाताओं का अभिवादन किया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर मतदाता ही देश में सरकार चुनते हैं। मतदाताओं ने देश में ऐतिहासिक रूप से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उसके सही क्रियान्वयन पर जनता की मुहर लगी है। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, शशि प्रताप सिंह, अनुराग त्रिपाठी, वरुण चौधरी, रिंकु सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र कोरी तिलकराम मौर्य, प्रतीक श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह राजू, आशा गौड़, रीना दिवेदी, बबलू मिश्रा, राजेश सिंह, संजय निषाद, जेपी श्रीवास्तव सहित बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  हार के डर से घबराई भाजपा नहीं चाहती मिल्कीपुर में समय से हो चुनाव : अवधेश प्रसाद

About Next Khabar Team

Check Also

दीपोत्सव तैयारी को लेकर एक साथ बैठे जनप्रतिनिधि, व्यापारी और प्रशासनिक अधिकारी

-चौक चौराहों के अलावा होटल व बड़ी बिल्डिंगों के भी सजावट पर हुई चर्चा अयोध्या। …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.