जनहित से जुड़े ऐतिहासिक फैसले ले रही भाजपा सरकार: रामचन्द्र यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विधायक ने सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

रूदौली। रूदौली नगर स्थित पूरे खान वार्ड में क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने शनिवार को एक सौ एक लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की सरकार जनहित से जुड़े ऐतिहासिक फैसले ले रही है। इससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है। सरकार की नीतियों ने आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ ही पूरी दुनियां में भारत की छवि एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। इस मौके पर सभासद कुलदीप सोनकर, राज किशोर सिंह ,सभासद आशीष कैलाश वैश्य, रामसनेही लोधी, राज कुमार सोनकर ,सुरेश धानुक, मित्र सेन यादव ,हरीश बाल्मिक, मालिक राम लोधी, रामराज लोधी तौहीद भाई सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya