भाजपा सरकार किसानों की विरोधी : शिवपाल यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गोरखपुर जा रहे प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ

अयोध्या। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर निकले हैं। बुधवार को फैजाबाद के पहले पूरे काशीनाथ पर नान्हू यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ।स्वागत समारोह में पत्रकारों से मुखातिब होते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने किसानों का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। भाजपा की नीतियों पर खूब खरी खोटी सुनाई। अखिलेश के ऊपर हुए मुकदमे पर उन्होंने कहा कि मुरादाबाद जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण ये घटना घटी। जिला प्रशासन जानबूझकर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा पूरी तैयारी से चुनाव लड़ेगी। समाजवादी विचारधारा के लोगों के साथ प्रसपा का गठबंधन होगा। इस मौके पर बमबम यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष चंदन यादव, मनोज, अमित, कूपर, अखंड सिंह,शिवम, अखिलेन्द्र सहित बड़ी संख्या में प्रसपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

इसे भी पढ़े  भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya