भाजपा सरकार ने किसानों को दिया धोखा: डा. निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर ब्लाक में हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

फैजाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर चलाए जा रहे ब्लॉक सम्मेलनों के क्रम में आज मिल्कीपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अंबरीश कौशल ने किया तथा जिस का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला भारती ने किया किया उक्त आशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा देश में नोटबंदी गरीबों के लिए ऐसा तोहफा था जिससे गांव का गरीब किसान बेरोजगारी का दंश झेलने पर मजबूर हो गया और किसानों की कर्ज माफी किसानों के साथ धोखा करार दिया उन्होंने कांग्रेस कमेटी के मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी की न्याय पंचायत स्तर पर अध्यक्षों के चयन पर जोर दिया एवं बूथ कमेटी के गठन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि देश में अराजकता के माहौल के खिलाफ गरीब किसान को लामबंद कर 2019 में राहुल गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा देश के किसानों की स्थिति सुधारने के बजाय भाजपा नीत सरकार उनके दमनकारी योजनाओं को अमली जामा पहना रही है देश के नौजवानों की बेरोजगारी आज इस शासन में सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है देश में गरीब पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाजपा की नीतियों के कारण बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश है और भाजपा सरकारें अपनी पूंजी पतियों मित्रों को फायदा पहुंचाने की नियत से कार्य योजना बना रहे हैं सम्मेलन को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक माधव प्रसाद पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवपूजन पांडे पीसीसी सदस्य उपेंद्र सिंह लल्लू धर्मराज यादव फूलचंद यादव सुधीर प्रदीप शैलेंद्र पांडे संजय तिवारी डॉक्टर जे पी श्रीवास्तव नसीम खान ओमप्रकाश सिंह भगवान बहादुर शुक्ला अनूप मिश्रा गीता शर्मा कलावती शिवबहादुर दुबे शेर बहादुर दुबे तारा विश्वकर्मा माया मिश्रा आदि प्रमुख लोग रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya