in ,

वादाखिलाफी कर भाजपा सरकार ने दिया धोखा: तेजनारायण

सपा महानगर कमेटी ने शुरू किया डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान

अयोध्या। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर देश और प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा ने वादा खिलाफी कर देश के गरीबों, किसानों, व्यापारियों, नौजवानों, दलित वर्ग तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। यह बातें पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने महानगर कमेटी द्वारा महानगर के पांचों जोन में एक साथ डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान के पहले दिन कहीं। उन्होंने पाॅंचों जोन में अलग-अलग डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान को हरी झण्डी दिखाकर जनसम्पर्क अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा का सूफड़ा साफ होगा और गठबन्धन का राज होगा। सपा-बसपा व रालोद गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव ने कहा कि महानगर के पाॅंच जोन में प्रारम्भ हुए जनसम्पर्क अभियान में शामिल होकर कहा कि अयोध्या के नाम पर भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को धोखा दिया और बेवकूफ बनाया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की दुकान पर जनता ताला लगाने जा रही है। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी वर्ग एक होकर भाजपा की साजिश का एकजुट होकर मुकाबला करें। जनसम्पर्क अभियान की अगुवाई कर रहे सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन ने कहा कि शहर में विकास शून्य है भाजपा धर्म की राजनीति कर नफरत का माहौल पैदा करना चाहती है। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि महानगर के पाॅंच जोन में अलग-अलग जनसम्पर्क प्रारम्भ हुआ। प्रत्येक जोन में 12 वार्ड हैं जनसम्पर्क अभियान 02 मई तक लगातार चलेगा और साथ ही साथ 20 अप्रैल से नुक्कड़ सभाओं का कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। जनसम्पर्क के दौरान पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, सह प्रभारी और सपा-बसपा व रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पम्पलेट वितरित कर गठबन्धन के प्रत्याशी के लिये वोट माॅंगें।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

अचानक रूकी बस, पीछे से घुसी आटो, 6 घायल

कृषि विवि में प्रवेश हेतु आये 20831 आवेदन