गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध :वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पीएम मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत किया गया गौपूजन

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत भाजपा ने पूरा क्षेत्र के कर्मा कोडरी में गौपूजन का आयोजन किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व पूरा मण्डल अध्यक्ष हरभजन गौड़ने गौशाला की सफाई के उपरान्त गाय को चना गुड़ खिलाया तथा गाय की आरती उतारी। पूजन के उपरान्त गौसेवा, गौसंरक्षण व गौ संवर्धन विषय पर गोष्ठी हुई।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कटिबद्ध है। गोवंशों की देखरेख करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गौशालाओं को विकसित करने के साथ सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि गाय और गोवंश हमारे लिए आदिकाल से पूजनीय रहे है। गायों प्रति जनआस्था का सम्मान करते हुए सरकार ने कई कदम उठाये। हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम सरकार की इस मुहिम में साथ चले। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गाय के दूध से लेकर गोबर तथा गोमूत्र का इस्तेमाल दवाओं में किया जाता रहा है। सनातन धर्म में गाय को देवतुल्य माना गया है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक धर्म से लगाव रखने वाले व्यक्ति गायों के संरक्षण पर खुद को समर्पित करते है। पूरा मण्डल अध्यक्ष हरभजन गौड़ ने कहा कि गौसेवा को लेकर शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक मुहिम चलाकर लोगो को इसके लिए प्रेरित किया जायेगा। इस अवसर पर शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, मुन्ना दूबे, कपिलदेव वर्मा, नंद कुमार सिंह, देवता पटेल, रामजीत निषाद, रंजीत मौर्य, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya