भाजपा ने रोड़ शो निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रोड़ शो का दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया

भाजपा का रोड़ शो

अयोध्या। भाजपा का रोड़ शो अयोध्या राम की पैड़ी से निकलकर क्षीरेश्वर महादेव पर समाप्त हुआ। नगर में नाका गांधी आश्रम से शुरु होकर रोड़ शो का रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर समापन हुआ। जिसमें भाजपा की टोपी व कमल का झंडा धारण किये हुए बड़ी संख्या में संत तथा महिला व पुरुष चल रहे थे। रोड़ शो का दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया। पूरे जलूस में भारत माता की जय व जयश्रीराम का जयघोष लगता रहा। जलूस की अगुवाई कर रहे सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल रथ पर सवार थे। अयोध्या राम की पैड़ी निकल कर जलूस तुलसी उद्यान, हनुमानगढ़ी, बिरला मंदिर होते हुए क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर जलूस का समापन हुआ। वहीं नाका स्थित गांधी आश्रम से निकलकर जलूस मकबरा, फतेहगंज, बजाजा, चौक, रिकाबगंज, होते हुए रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर समापन हुआ जहां व्यापारियों ने दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। जलूस में आगे बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही थी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के प्रति माहौल बन गया है। विपक्षी दलों में हताशा दिखाई दे रही है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति के कारण सर्व समाज का साथ भाजपा को मिल रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी की जनसभा से मिली संजीवनी की वजह से भाजपा 2014 से भी बड़ी जीत की ओर लोकसभा में बढ़ रही है। रोड़ शो में महंत मनमोहन दास, महंत रामकुमार दास, अर्जुन दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, गुलशन बिन्दू, व्यापारी नेताओं में चंद प्रकाश गुप्ता, सुशील जायसवाल, वेद कालरा, प्रेमनाथ राय, धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, रमेश सिंह, आदित्य मिश्रा, मनमोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, रमापति पाण्डेय, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, विंदू सिंह, स्मृता तिवारी, ओम प्रकाश अंदानी, विश्व प्रकाश रुपन, राजेन्दर गुप्ता, कमल कौशल, वैश्य राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya