चुनावी व्यूह रचना तैयार करने में जुटे भाजपाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक


अयोध्या। चुनावी व्यूह रचना तैयार करने के लिए भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी को अयोध्या विधानसभा का संयोजक बनाया गया। 1991 से लगातार वह अब होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव के संयोजक रहे है। 2 फरवरी को सिविल लाईन में अयोध्या विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा। इसके बाद चुनाव कार्यालय पर प्रधानमंत्री की वचुअर्ल सभा में पार्टी के 561 पदाधिकारियों को सम्मलित करने की कार्ययोजना तैयार की गयी।


विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर समय एक्टिव मोड में रहते है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के अपने भीतर समाहित करते हुए वह जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है। कोविड काल में जब लोग घरो में कैद थे तब भाजपा के कार्यकर्ता अपने जीवन की परवाह किये बिना जरुरमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे थे।

विधानसभा संयोजक डा बांके बिहारी त्रिपाठी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की अपनी जिम्मेदारी का पूरे सामर्थ्य के साथ निवाहन करने के लिए सदा तैयार रहना होगा। हर घर व हर व्यक्ति से संवाद हमारी प्राथमिकता होगी। भाजपा के प्रति आम जनता में उत्साह का माहौल है। विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी चुनाव को लेकर दिन भर किये गये खुद के कार्यो की समीक्षा करे। समीक्षा के आधार पर और बेहतर रणनीति के साथ अगले दिन जनता से संवाद स्थापित करें। इस अवसर पर शैलेन्दर कोरी, अरविंद सिंह, परमानंद मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, उत्कर्ष दीक्षित, राजू सिंह, विशाल सिंह बाबा, बृजेन्द्र जायसवाल, आशा गौड़, रवि शर्मा, दिवाकर सिंह, बब्लू मिश्रा, विपिन सिंह बब्लू, रणधीर सिंह डब्लू मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya