अयोध्या। भाजपा महानगर के चारो मंडलो में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से अटल जी के जीवन चरित्र पर चर्चा की गयी। गरीबों को मुख्यमंत्री आवास की चाभी देने के साथ कम्बल का वितरण भी किया गया। अयोध्या नयाघाट पर संगोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने कहा कि अटल जी के अयोध्या में सभा के दौरान कही गयी बाते आज भी जेहन में है। उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा विपक्षी भी करते थे। प्रधानमंत्री काल के दौरान देश को अटल जी ने नई उंचाईयों तक पहुंचा। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अटल जी के जीवन से हमे यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन सादगी के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना चाहिए। राजनैतिक जीवन पारदर्शी होना चाहिए। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने अपने शासनकाल के दौरान ऐतिहासिक कार्य किये। उनके पदचिन्हों पर चलकर वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल करने की ओर बढ़ रही है। इस दौरान करीब दर्जन भर पात्रों को आवास की चाभी तथा कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, प्रवासी पियूष मिश्रा, पार्षद रमेशदास, अनुजदास, हरभजन गौड़, सतीश श्रीवास्तव, लक्ष्मण वर्मा, सहित प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
वहीं करिअप्पा मंडल में आकाशवाणी रेतिया क्षेत्र में मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रुप में यहां महंत मनमोहन दास ने अटल जी के जीवन चरित्र के विषय में अपने सम्बोधन के दौरान जानकारी दी। इस अवसर पर शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, रमेश पाण्डेय, प्रमोद मौर्या, इत्यादि मौजूद रहे। देवकाली में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, प्रवासी अमर किशोर कश्यप, मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व के विषय में लोगो को बताया। पूरा मंडल की बैठक में क्षेत्रीय मंत्री त्रयम्बक तिवारी ने अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनके जीवन के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।
भाजपा ने मनाया अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन
19
previous post