बाइक को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। कोतवाली इलाके में पीछे से बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हों गयी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एसएचओ विद्याशंकर शुज्ल के मुताबिक़ कोतवाली इलाके के महबूबगंज बाजार में एक युवक घर से सामान लेने बाइक से महबूबगंज बाजार आ रहा था। तभी पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

जिसमे एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का एसआई अर्जुन यादव सिपाही अवधेश कुमार,संजय व माधव प्रसाद ने घायल युवक को एम्बुलेंस से गोसाईगंज सीएचसी भिजवाया,जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित किया।

मृतक की पहचान रविन्द्र सोनी पुत्र पूरनमल सोनी निवासी सेवागंज करमपुर बरसांवा थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। एसआई अर्जुन यादव ने बताया कि अवसर पाकर टक्कर मारने वाला युवक वाइक सहित फरार होने में सफल रहा।मामले में समाचार प्रेषण तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़े  सपा की सरकार बनने पर पहलवानों को सम्मान के साथ मिलेगी नौकरी : शिवपाल यादव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya