भारत बंद आज, शहर से ग्रामीण कस्बों तक बंद की तैयारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर लगाए गए कार्यकर्ता

अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारत बंद करने की कोशिश ग्रामीण कस्बों से लेकर शहर तक की गई है।
संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि भारत बंद कराने की तैयारियां व्यापारियों, किसान संगठनों से बात कर पूरी कर ली गई हैं। सभी का समर्थन मिल रहा है। मोर्चा के साथी अलग-अलग टोली में शांतिपूर्वक ढंग से भारत बंद को सफल बनाने का काम करेंगे।

संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता/ राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय हिस्सेदारी पार्टी प्रमुख यशवंत मौर्य ने भी समर्थन किया है। व्यापारियों से निवेदन किया गया है कि वह भी भारत बंद में सहयोग कर अपनी दुकान बंद रखें जिससे किसान आंदोलन सफल हो और किसानों की मांग को सरकार मानने के लिए बाध्य हो।

प्रवक्ता पटेल ने कहा कि जब किसान खुशहाल रहेगा और उसकी जेब में पैसा होगा तभी वह बाजार जाएगा और खरीददारी करेगा। किसानों, युवाओं, छात्रों, मजदूरों तथा आम जनता से भी एक दिन की बंदी में सहयोग करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya