भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत रामलला व बजरंगबली का लेंगे आर्शीवाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– किसान आन्दोलन को मजबूत करने के लिए बाराबंकी व संत कबीर नगर मे करेंगे किसान पंचायत

अयोध्या। सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली के इर्द-गिर्द आंदोलन को धार दे रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के भाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए पड़ोसी जनपद बाराबंकी और संत कबीर नगर में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नगरी अयोध्या में विराजमान रामलला और बजरंगबली का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद भी लेंगे।
पंजाब प्रांत से शुरू हुआ कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब देशव्यापी रूप ले चुका है। यह आंदोलन विभिन्न संगठनों के समूह संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई घटना के बाद से पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान आंदोलन में मजबूत नेतृत्व बनकर उभरे हैं। लगभग 3 माह से चल रहे इस किसान आंदोलन में वर्तमान में देशभर के किसानों को आंदोलन से जोड़ने और कृषि कानूनों की खामियों के प्रति जागरूक करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पूरे देश में किसान महा पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। इस आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत में देश के पंजाब हरियाणा समेत अन्य प्रांतों में किसानों को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है, तो उत्तर प्रदेश में किसानों को संगठित करने की जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश शिकायत ने संभाली है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगातार किसान पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। अब बारी पूर्वी उत्तर प्रदेश की है। जिसका जिम्मा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत में संभाला है।    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत आगामी 24 फरवरी को पड़ोसी जनपद बाराबंकी के हरक ब्लॉक में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में रखा गया है। अगले दिन 25 फरवरी को वह विराजमान रामलला और पौराणिक पीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन पूजन करेंगे तथा इसके बाद संत कबीर नगर जनपद के मुंडेरवा में आयोजित किसान पंचायत के लिए रवाना होंगे। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की ओर से बताया गया कि मुंडेरवा रवाना होने के पूर्व यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश शिकायत मीडिया से भी मुखातिब होंगे।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण

कार्यकर्ताओं ने स्वागत व दर्शन पूजन की बनाई रणनीति

-भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि पूरे देश और प्रदेश में किसान यूनियन किसानों को कृषि कानूनों की खामियों के बारे में जागरूक करने में जुटी है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार के मुखिया मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी  एक किसान का दर्द कैसे समझेंगे? क्योंकि इन्होंने कभी खेती किसानी तो कि नहीं? आंदोलन को बदनाम करने के लिए सत्ताधारी पार्टी के नेता और मंत्रियों की ओर से कभी आंदोलनकारियों को खालिस्तानी तो कभी पाकिस्तानी कहां जा रहा है और आंदोलन में देश विरोधी ताकतों की फंडिंग की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को तिकोनिया पार्क में आयोजित मासिक पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत तथा दर्शन पूजन को लेकर रणनीति तैयार की गई है।इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष सुमन पांडेय,श्री राम वर्मा, शिव प्रसाद पांडेय, लल्लू उपाध्याय, सत्य नारायण पांडेय, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र पांडेय, राम गणेश, रामबचन, शिवप्रसाद, पूनम मिश्रा, गीता, उषा देवी, चंद्रावती, ज्ञानमती, केशव देवी, धरमशिला, सीता, राधा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya