भारतीय राजनीति के फलक पर सूर्य के समान प्रकाशमान रहेंगे अटल: प्रो. मनोज दीक्षित

शोक श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते अवध विवि के कुलपति प्रो़ मनोज दीक्षित
फैजाबाद। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व की तुलना किसी पुरस्कारों से नहीं की जा सकती। बन्धनविहीन राजनीति के पुरोधा अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के फलक पर सूर्य के समान प्रकाशमान रहेंगे। भारतीय इतिहास में कवि, पत्रकार, स्वतंत्र विचारों के राष्ट्रवादी पोषक के रूप में जो कीर्तिमान स्थापित किया है वह सदैव अनुकरणीय रहेगा। उनका राजनीतिक जीवन सदैव राष्ट्रवादी परम्परा का पोषक रहा है। राष्ट्र प्रथम की राजनीति पर चलने वाले वाजपेयी ने सदैव राष्ट्रहितों का प्राथमिकता दिया। परिवार और पार्टी से ऊपर उठकर उन्होंने जो संदेश दिया वह आने वाली पीढ़ी के लिए अनुकरणीय होगा। भारतीय राजनीति में विपक्ष में भी रहकर वे सदैव सामाजिक और राष्ट्रीय हितों पर जोर देते रहे। पोखरण परीक्षण के बाद अन्र्तराष्ट्रीय राजनीति में जो दबाव भारत पर पड़ा उससे वह तनिक भी विचलित नहीं हुए बल्कि उन्होंने दृढ़ता पूर्वक पूरे विश्व को अपने राष्ट्रीय हितों का पक्ष रखा। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कुलसचिव प्रो0 एस0 एन0 शुक्ल ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सन्तुलित और मर्यादित व्यवहार के कारण सदैव सम्मानीय रहा। भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले वाजपेयी का जीवन सदैव राष्ट्र हितों का पोषक रहा। श्रद्धांजलि सभा को कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, प्रो0 आर0 एल0 सिंह, आई0ई0टी0 डायरेक्टर प्रो0 आर0 पी0 मिश्रा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डाॅ0 राजेश सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन प्रो0 एस0 एस0 मिश्रा ने किया।

शोक श्रद्धांजलि सभा में अवध विवि के शिक्षक व कर्मचारी
इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो0 आर0एन0 राय, प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, मीडिया प्रभारी, प्रो0 के0 के0 वर्मा, प्रो0 आर0 के0 तिवारी, प्रो0 एस0 आर0 विश्वकर्मा, प्रो0 सी0के0 मिश्र, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, डाॅ0 फारूख जमाल, डाॅ0 विनोद चैधरी, डाॅ0 शैलेन्द्र वर्मा, डाॅ0 अनिल यादव, डाॅ0 सुन्दर लाल त्रिपाठी, डाॅ0 प्रियंका श्रीवास्तव, डाॅ0 नरेश चैधरी, डाॅ0 शैलेन्द्र कुमार, उपकुलसचिव उमानाथ, विनय कुमार सिंह, इं0 आर0के0 सिंह, विष्णु यादव, जन सम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्र सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थिति रहे।