भाजपा व कांग्रेस के दर्जनों युवा सपा में हुए शामिल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी: गंगा सिंह यादव

अयोध्या। युवाओं का सम्मान समाजवादी पार्टी में है समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने सपा कार्यालय लोहिया भवन में एक दर्जन से अधिक भाजपा व कांग्रेस के नौजवानों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराते वक्त कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नौजवान हैं और नौजवानों के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि कांग्रेस व भाजपा छोड़कर नौजवानों को सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव व जिला उपाध्यक्ष बाबू राम गौड़, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, पार्षद राम अजोर यादव, बीडीसी सदस्य मंजीत यादव, सपा नेता देशराज यादव ने पार्टी का झंडा थमाकर व सिर पर लाल टोपी पहनाकर सपा की सदस्यता ग्रहण करायी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राम नेवल यादव, अमरनाथ यादव, मोहम्मद मुस्लिम, गोविंदा यादव, राजेश कुमार, जय सिंह यादव, देवता दीन यादव, गोपाल यादव आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya