व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य में उसके सामाजिक आध्यात्मिक व आत्मिक पक्ष का संतुलन भी आवश्यक : डॉ उपेन्द्रमणि त्रिपाठी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्वास्थ्य जागरूकता प्रबोधन शिविर में प्राइड ऑफ होम्योपैथी विनर का रविनन्दन ने किया अभिनन्दन

अयोध्या। सेवा सप्ताह अंतर्गत रेवतीगंज बाजार में स्वास्थ्य जागरूकता प्रबोधन एवं निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित आरोग्य भारती अवध के सहसचिव जनपद के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ उपेन्द्रमणि त्रिपाठी ने लोगों को अपने प्रबोधन में समग्र स्वास्थ्य रक्षा में उपचार से बेहतर बचाव पक्ष पर जानकारी देते हुए बताया अनियमित जीवनशैली से रोगों के होने जाने पर उपचार से बेहतर थोड़ी सी जागरूकता से स्वस्थजीवनशैली को अपनाकर अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रख रोगों से बच सकते हैं।आज कल हृदयाघात से होने वाली मौतों की सूचनाएं कम उम्र में भी मिलने लगी हैं हमें स्वयं भी इनके उत्प्रेरक आदि कारणों पर विचार करना चाहिए।

आज व्यक्ति के मन मस्तिष्क पर जाने अनजाने तमाम तरह की सामाजिक, परिवारिक, आर्थिक, समस्याओं के बोझ हैं जो अव्यक्त रूप में तमामतरह के स्वास्थ्यआघात रूप में व्यक्त होते हैं। इसलिए हमें अपनी भारतीय संस्कृति के रूप में नियमित संयुक्त रूप से प्रार्थना, छोटी गोष्ठियां जिसमे तीनो पीढ़ी के लोग अपने अनुभव साझा करें, आदि के माध्यम से सहयोग व सम्पर्क बढ़ाना चाहिए यह अप्रत्यक्ष रूप से हमारे मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक व आत्मिक आयाम को संतुलित करने में बहुत सहायक हो सकते हैं इसके बाद शारीरिक संतुलन तो व्यक्ति स्वयं ही स्थापित कर सकता है। नियमित पारिवारिक प्रार्थना व सामाजिक सामूहिक साप्ताहिक प्रार्थना बेहतर विकल्प हैं जिन्हें अपना सकते हैं।

स्वास्थ्य प्रबोधन के पश्चात विश्व ब्राह्मण परिषद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रवि नन्दन त्रिपाठी ने विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2022 दुबई में स्वास्थ्य विषयों पर हिंदी लेखन हेतु प्राइड ऑफ होमियोपैथी आवर्ड विजेता डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी जी का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क

प्रबोधन के पश्चात डॉ त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं पर परामर्श भी दिया। शिविर में पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी, विश्व ब्राह्मण परिषद जिलाध्यक्ष रिंकू पांडेय , अरविंद मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी, सहकारी समिति अध्यक्ष राजू दुवे, पूर्व सैनिक मुकेश दुवे, विनोद मिश्रा, नागेन्द्र तिवारी, नकछेद गोस्वामी , विजय दूबे,अरविंद मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya